नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारतीय टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम एक समय 39 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन फिर हसन नवाज ने आखिरी ओवर तक एक छोर संभाले हुए रखा लेकिन पाकिस्तान की टीम को जीत नहीं दिला सके। वह शतक से भी चार रन से चूक गए लेकिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा ने पाकिस्तान फाइनल में रचा इतिहास, कोहली के धांसू क्लब में एंट्रीहसन ने रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा हसन नवाज ने शनिवार को एशियन गेम्स के फाइनल में 51 गेंद में 96 रन बनाए। वह शतक लगाने से चूक गए और अंतिम गेंद पर ...