शामली, जून 7 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया गया। हसनपुर लुहारी मे रविवार को प्राईमरी पाठशाला में एक पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अंकुश सैनी, सौरव, अमित कुमार, व मनजीत सैनी ने फीता काट कर किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों और फिटनेस सेंटरों के युवाओं ने भाग लिया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने तालियाँ बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- शारीरकि और मानसिक विकास में सहायक होते हैं खेल प्रतियोगिता मे अपनी ताकत का प्रदर्शन अलग-अलग वजन...