शामली, मई 1 -- गांव हसनपुर लुहारी मे सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक साल पूर्व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। कैमरे लगने के बाद ग्रामीणों को भी भरोसा हुआ था कि अब अपराध या चोरी करने वालो पर तीसरी आख का पहरा रहेगा, लेकिन गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल शोपीस बनकर रह गये है। चौराहों पर कैमरे तो लगे हैं लेकिन वो निगरानी करने के लायक नही है। केवल देखने के लायक लगे हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक चौहारो पर सीसीटीवी कैमरे का पहरा बैठाने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद ग्राम पंचायत हसनपुर लुहारी मे बस स्टैंड, ग्राम पंचायत कार्यालय, बाईपास पर दस सीसीटीवी कैमरे लाखों रुपये खर्च कर लगाये गये थे। अब स्थिति चौहारो पर लगे कैमरे शोपीस बनकर रह गये हैं। कही कैमरे बंद पडे है तो कही कैमरे मे रात्री के सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.