शामली, जून 25 -- हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी के एक मोहल्ले में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा गोवंश(सांड़) आपस में भिड़ गए। गोवंशों की लड़ाई काफी देर तक चलती रही। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान बाईपास मार्ग पर भी आगमन काफी देर तक रुका रहा। गांव हसनपुर लुहारी मे आवारा गोवंशो की संख्या बढती जा रही है। वही ये आवारा गोवंश गांव के निकट किसानो की फसलो को भी बर्बाद कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर दो बजे उस समय अफरा-तफरी माहौल बन जब मौहल्ला डाक घर दो आवारा गोवंशो की लड़ाई आपस मे होने लगी। इस दौरान बाईपास मार्ग पर भी राहागीरो ने दूर भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि लड़ाई के दौरान गोवंश गलियों और सड़कों पर इधर-उधर दौड़ते रहे, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपनी सुरक्षा...