अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर, संवाददाता। बाईपास पर मंगलवार देर शाम ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। होली के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे से गमजदा मोहल्ले के कई लोगों ने होली नहीं मनाई।जानकारी के मुताबिक नगर के शिवाला रोड होली वाला निवासी 45 वर्षीय जबर सिंह पुत्र पन्नालाल मंगलवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। बाईपास पर ग्रीन सिटी कॉलोनी के सामने ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में जबर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जबर सिंह के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। जबर सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिव...