हसनपुर में सभासद से की मारपीट, बाइक तोड़ी
अमरोहा, अप्रैल 23 -- हसनपुर, संवाददाता। संभल अड्डे पर मंगलवार रात अपने वार्ड में विकास कार्य न होने के लिए वार्ड नंबर 25 के सभासद शाहनवाज अंसारी को जिम्मेदार ठहराते हुए वार्ड 20 के सभासद जाहिद बंजारा ने हमला बोल दिया। शाहनवाज अंसारी के संग सरेराह मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित सभासद की तहरीर पर आरोपी सभासद जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 से लगातार तीसरी बार सभासद शाहनवाज अंसारी मंगलवार शाम अब्दुल्ला कालोनी के नजदीक स्थित आजाद मार्केट प्लाटिंग से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक संभल अड्डा चौराहे पर पहुंची कि वार्ड नंबर 20 के सभासद जाहिद बंजारा पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला लालबाग बंजारान ने उनकी बाइक रोक ली। यह भी पढ़ें- सभासद के साथ मारपीट में दो भाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.