अमरोहा, जनवरी 2 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के संभल चौराहे पर शुक्रवार दोपहर फिर भीषण जाम लग गया। गन्ना लदे वाहनों की वजह से जाम की शुरुआत हुई। करीब दो घंटे तक लगे जाम से राहगीरों के साथ नगरवासियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दीपावली के बाद से नगर के संभल बाईपास पर जाम की समस्या बनी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने डिवाइडर लगाकर ट्रैफिक को कंट्रोल करने का प्रयास किया था। कुछ दिन तक समस्या का समाधान भी हुआ। लेकिन, बाद में लोगों ने रेत के बोरों भरे डिवाइडर हटा दिए गए। जिसके चलते शुक्रवार दोपहर संभल बाईपास चौराहे पर भीषण जाम लग गया। बताया जा रहा है कि गन्ना लदे वाहनों का लोड अचानक बढ़ने की वजह से जाम की शुरुआत हुई। संभल मार्ग, रहरा मार्ग एवं बाईपास मार्ग पर दोनों साइड में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.