हाजीपुर, मई 30 -- महनार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी मुसहर टोला में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण रहा,जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला के संबोधन से हुई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य,भावनात्मक जुड़ाव और सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही,बच्चों के व्यवहार को समझने और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया。 यह भी पढ़ें- हसनपुर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजनडिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी निगरानी विद्यालय की ओर से एक नई पहल के तहत अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों की पढ़ाई से संबंधित फोटो...