अमरोहा, दिसम्बर 30 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा 'धर्म रक्षा दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए। विहिप के जिला मंत्री विपिन शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 से 31 दिसंबर तक धर्म रक्षा दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति जागरूकता लाना और गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को नमन करना है। वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान धर्म परिवर्तन जैसी कुरीतियों के विरुद्ध समाज को एकजुट करने के लिए चलाया जाता है, जिसमें संत समाज और सभी हिन्दू संगठनों का सहयोग मिलता है। शुद्धि आंदोलन के जनक स्वामी श्रद्धानंद के...