अमरोहा, मार्च 3 -- पत्नी के मायका से नहीं आने से आहत पुताई कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव सोमवार दोपहर घर में ही टीन शेड में लगे लोहे के पाइप से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला खेवान पूठ अड्डा निवासी 27 वर्षीय गुड्डू सैफी पुत्र अशरफ अली की शादी तीन वर्ष पूर्व रहरा थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी शबनम के साथ हुई थी। शबनम के एक बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बीती 24 फरवरी को शबनम नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। उसने अमरोहा के महिला थाने में गुड्डू के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसकी खबर लगते ही गुड्डू परेशान हो गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक भी वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से नीचे न...