अमरोहा, दिसम्बर 3 -- नगर के गजरौला मार्ग स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर रविवार शाम सीएनजी भरवाने आए एक कार चालक द्वारा सेल्समैन और ग्राहकों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। नगर स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान किसी बात को लेकर कार चालक का सेल्समैन से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चालक ने सेल्समैन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्राहकों से भी उसने अभद्रता की। कार चालक का यह मारपीट का वीडियो सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर और घटना से संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.