अमरोहा, मई 28 -- हसनपुर, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मकान में अवैध तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर चल रहा था। हरियाणा राज्य समेत जिले की पीसीपीएनडीटी संयुक्त टीम ने छापा मारा तो एक आरोपी पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करता पाया गया। हरियाणा निवासी तीन महिलाओं, दलाल समेत सात लोगों को मौके से पकड़ा गया है। आरोपियों से पोर्टेबल मशीन व 1.33 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

छापे की जानकारी हरियाणा रोहतक के पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डॉ.विश्वजीत सिंह व जिले के एसीएमओ डॉ.जसकरन सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार दोपहर क्षेत्र के गांव सतेड़ा चक की मढैया के बाहरी छोर पर गंगा तटबंध किनारे बने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मकान पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि कार्यकत्री का पति अवैध तरीके से निजी क्लीनिक चलाता है। टीम ने देखा कि मकान के कमरे में रखी प...