हसनपुर पिपरा बांग्ला गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
जहानाबाद, जून 12 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर पिपरा बांग्ला गांव में शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की गयी है। मारपीट में जख्मी दंपती संतोषी देवी एवं भुअर चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जख्मी खतरा से बाहर हैं। लेकिन इलाज जारी रहेगा। इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मारपीट में जख्मी लोगों का इलाज कराया जा रहा है एवं जख्मी के लिखित आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- हसनपुर पिपरा बांग्ला गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.