अमरोहा, अगस्त 12 -- पिछले चौबीस घंटे से तहसील क्षेत्र में गंगा का जल स्तर स्थिर बना हुआ है। हालांकि, गंगा की तेज धार द्वारा भूमि का कटान किया जा रहा है। तट बंध के भीतर की फसलें जलमग्न होने की वजह से किसानों को हरा चारा आदि लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के गंगानगर, सतेड़ा की मढ़ैया, धोरिया की मढ़ैया और सिरसा गुर्जर की मढ़ैया गांव गंगा के टापू पर बसे हैं। बताया गया कि सिरसा गुर्जर की मढ़ैया के नजदीक करीब दस दिन से गंगा की तेज धार भूमि का कटान कर रही है। कई झोंपड़ी बहने के बाद बहुत से किसान अपने मूल गांव लौट चुके हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दो दिन स्थिर के बाद घटने लगी घाघरा नदी का जलस्तर उधर, गंगानगर, सतेड़ा की मढ़ैया और धोरिया की मढ़ैया के ग्रामीण भी जलस्तर को लेकर चिंतामग्न हैं। गंगा का दायरा बढ़ने के साथ त...