अमरोहा, दिसम्बर 16 -- हसनपुर,संवाददाता। नगर में दिन के वक्त भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है। नो एंट्री में भी खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्राली व माल लदे चौपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। सोमवार को करीब तीन घंटे तक मुख्य बाजार में जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता का कहना है कि नगर के आंबेडकर पार्क व रहरा अड्डे पर पुलिस के मौजूद नहीं होने की वजह से शहर में दिन के वक्त माल लदे वाहन व खनन लदे ट्रैक्टर-ट्राली प्रवेश कर जाते हैं। जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। ई-रिक्शा पहले से ही जाम की मुख्य समस्या बने हुए हैं। अमन कमेटी की बैठक में कई बार मामला उठाने के बाद भी समस्या जस की जस बनी है। सोमवार को पुरानी घास मंडी के निकट लंबा जाम लग गया। उत्तर प्रदेश उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.