अमरोहा, अप्रैल 2 -- हसनपुर, संवाददाता। हसनपुर चैंपियन लीग सीजन-2 का फाइनल मैच गुरुवार को गजरौला की लैंड मार्क क्रिकेट टीम ने जीत लिया। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने उत्साहवर्धन किया। फाइनल मैच अमिया किंग व लैंड मार्क टीम के बीच खेला गया। अमिया किंग के कप्तान इशांत सैनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने दस विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में लैंड मार्क की टीम ने 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 114 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने विजेता टीम को ट्राफी एवं 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम अमिया किंग को ट्रॉफी एवं 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द सीरीज रोहित अग्रवाल रहे। इस दौरान संजीव सैनी, मयंक, आशु प्रजापति, राजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.