अमरोहा, मार्च 23 -- नगर के अमरोहा अड्डा चौराहे पर रविवार रात कार, पिकअप व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मारपीट भी हुई। तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में घायल दो बाइक सवारों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार रात 10 बजे के बाद हुआ। गजरौला की दिशा से आ रही तेज गति कार व अमरोहा की दिशा से आ रही पिकअप के बीच ठीक चौराहे पर टक्कर हो गई। इसी बीच गजरौला अड्डे की ओर जा रही बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर कार व पिकअप सवार लोगों के बीच मारपीट हो गई। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले को शांत किया। हादसे में बाइक सवार नगर के मौहल्ला मनिहारान निवासी साजिद व इंता बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया ग...