सीवान, जून 3 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गायघाट एवं उसरी खुर्द पंचायत में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। ये सहयोग शिविर गायघाट पंचायत भवन तथा उसरी खुर्द पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस शिविर के नेतृत्व डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविरों में समस्याओं के समाधान पर जोरसहयोग शिविर की जानकारी इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायघाट पंचायत में कुल 71 व उसरी खुर्द पंचायत में 31 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों की...