सीवान, फरवरी 16 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर हसनपुरा नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और अक्षत अर्पित किए। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा विधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बेलपत्र को शिव की प्रिय पूजा सामग्री मानते हुए इसे सबसे पहले शिवलिंग पर अर्पित किया साथ ही, भांग और धतूरा के पत्तों को भी विधिपूर्वक चढ़ाया गया, जो कि शिव के साथ जुड़ी परंपराओं का हिस्सा हैं। वहीं, फूलों से शिवलिंग को सजाया गया और अक्षत का भी पूजन में उपयोग किया गया। पूजा के साथ-साथ भक्तों ने संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.