सीवान, जून 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नपंचायत के इलाकों में बिजली कटौती की समस्या बराबर रह रही है। कभी किसी ट्रांसफार्मर से सप्लाई की समस्या, तो कभी कहीं तार का स्पार्क होना, कहीं पेड़ की डाल से जंपर उड़ना आदि की समस्या से बिजली सप्लाई की कटौती बराबर रह रही है। ये समस्या शाम में तो कभी सुबह में हमेशा निरंतर बनी ही रह रही है। बिजली सप्लाई 8 से 9 घंटे की कटौती हो रही है। कहीं कहीं ट्रांसफॉर्मर में कोई समस्या होती है तो कई घंटे बिजली सप्लाई का इंतजार किया जाता है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी रह रही है। वहीं बराबर बिजली मिस्त्री के लिए कॉल की संख्या बढ़ी है। रोज दर्जनों कॉल आ रहे हैं। वहीं सोमवार की सुबह से बिजली गायब हुई तो डेढ़ बजे सप्लाई मिली। जहां पीसीएस में तकनीकी फॉल्ट आने से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान गर्मी से लोग ...