सीवान, अप्रैल 27 -- हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के हसनपुरा बड़ी चट्टी समीप गुप्ता स्टुडियो के पास लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगते ही एक बार फिर जल गया है। जिससे उपभोक्ताओं में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह अत्यधिक लोड के कारण यह ट्रांसफार्मर जल गया था। जहां उपभोक्ताओं की शिकायत पर जेई सतीश कुमार द्वारा पुनः 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को लगाया गया। जहां सप्लाई देने पर तकनीकी खराबी के कारण फिर जल गया। इस मामले में जेई ने बताया कि तकनिकी खराबी के कारण पुनः जला गया है। यथाशीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.