सीवान, दिसम्बर 25 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अपराह्न करीब 4 बजे एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। एसडीओ के अचानक पहुंचते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। जो जहां थे, वहीं से अपनी उपस्थिति को दर्ज करानी पड़ी। एसडीओ ने सबसे पहले कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की मौजूदगी और कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओ ने नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 09 एवं 12 में निर्मित सड़क और नाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। वार्ड संख्या 12 में सड़क से सटे पोखरे में लंबे समय से जमे पानी को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ के समक्ष शिकायत रखी। ग्रामीण चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.