सीवान, जनवरी 7 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय खेत मजदूर संगठन ने मंगलवार को बुलडोजर के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह प्रतिरोध मार्च हसनपुरा बस स्टैंड से शुरू होकर एसएच 89 होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां अपनी छह सूत्री मांग को बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह को सौंपा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने किया। वहीं बढ़ते बुल्डोजर एक्शन के खिलाफ सामूहिक रुप से प्रतिवाद मार्च तेज करने का निर्णय लिया गया। कहा कि आज पूरे बिहार में अपराध बढ़ गया है। दलितों व गरीब तबके के लोगों पर बुलडोजर चला कर उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। बिहार में हत्या, अपहरण बलत्कार की घटना बढ़ गई है। तत्काल बुलडोजर पर रोक लगे तथा हर गरीब परिवार को जमीन का पर्चा दे, नहीं तो आनेवाले दिनों में आंदोलन होगी, मौके पर मुस्लिम अंसारी, लाल बाबू चौधरी,...