सीवान, मई 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षक व सभी प्रगणकों द्वारा एचएलओ एप के माध्यम से जनगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां प्रगणकों द्वारा एचएलओ एप के माध्यम से भवन व मकान से संबंधित सभी आंकड़ों को अपलोड करते हुए कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

कार्य का निरीक्षण वहीं पर्यवेक्षकों द्वारा भी प्रगणकों द्वारा किए गए कार्य को सिंक कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा संबंधित एचएलबी का नजरी नक्शा तैयार कर भवन, मकान की संख्या के साथ साथ गैर आवासीय मकान की जानकारी दी जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को मोबाइल के माध्यम से एचएलओ एप पर हो रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगरपंचायत पदाधिकारी मुकेश राज द्वारा क्षेत्र का मु...