सीवान, फरवरी 26 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर पंचायत के संकुल संसाधन केंद्रों पर बुधवार को शिक्षकों द्वारा टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। टीएलएम मेले का शुभारंभ सभी संकुल प्रभारियों व सहायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहां सभी संकुलों के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण एवं उर्दू विषयों के शिक्षकों द्वारा एक से एक टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय को चयनित करते हुए पुरस्कृत भी किया गया। वहीं बताया गया कि आज गुरुवार को प्रखंड स्तर पर लगने वाले टीएलएम मेले में जो चयनित शिक्षक हैं वे अपना टीएलएम को प्रस्तुत करेंगे। वहीं सभी संकुल संचालकों ने टीएलएम को पढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए इसके प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए चुने हुए प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। वहीं चंद्र वदन हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज...