सीवान, मार्च 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा से संबंधित सोमवार को प्रगति पत्रक का वितरण किया गया। इसके पहले शिक्षक अभिभावक की बैठक का आयोजन सभी स्कूलों में किया गया। जहां शिक्षकों द्वारा अर्धवार्षिक, वार्षिक मूल्यांकन से संबंधित परीक्षा फल से अवगत करवाया। इस दौरान विद्यालय में हर वर्ग के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रगति पत्रक के साथ मेडल आदि के साथ पुरस्कृत भी किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा से संबंधित प्रगति पत्रक पाकर काफी खुश दिखे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक स्वाति कुमारी, अखिलेश कुमार सिंह, विजय यादव, पूनम तिवारी, विजय कुमार ठाकुर, फैज अली फैज, संजय यादव, मनीर आलम, प्रहलाद राम, जनार्दन र...