सीवान, मार्च 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में मुकद्दस माह रमजान के चौथे जुमे को ले सभी मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ जूमे की नमाज पढ़ी। वहीं नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन व शांति तथा कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नगर पंचायत के हसनपुरा स्थित बड़ी जामा मस्जिद व खानकाहे हैदरिया मस्जिद हसनपुरा में नमाज पढ़ने आए अकीदतमंदों को खानकाहे हैदरिया के सजादा नशी मौलाना व डॉक्टर सैयद नाहिद अहमद हैदरी ने कहा कि रमजान माह के हर जुमे की अलग अलग फजीलत है। इस मुकद्दस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर जो उसकी राह में रोजे रखकर पांचों वक्त नमाज पढ़ता है, और कुरान-ए-पाक की तिलावत व तरावीह पढ़ता है, उन पर अपनी रहमतों की बारिश करता है। क्षेत्र के सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। यह नमाज हसनपुरा, अरंडा, नवादा, उसर...