उन्नाव, मार्च 19 -- मोहान। हसनगंज बस्ती के प्राचीन माता मंदिर और सलेमपुर भागतबाबा मंदिर से गुरुवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर सई नदी पुल तक गई, जहां भक्तों ने पूजन किया और डीजे पर भक्ति गीतों के साथ उत्सव मनाया। भक्तगण माता के जयकारे लगाते हुए नाच-गान करते हुए यात्रा के अंत में मंदिर लौट आए। कलश को मंदिर में स्थापित कर पूजा आरंभ की गई। आयोजक कीर्तन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च को मंदिर में हनुमान, भैरव बाबा और नवदुर्गा मां की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर पप्पू, खुनखुन, मिलन, संजय, ओपी सिंह, मनोज, मुकेश व अखिल समेत सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...