कटिहार, मार्च 31 -- हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई। गत बैठक में पारित प्रस्ताव व योजनाओं की संपुष्टि की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहें। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर बारी-बारी से समीक्षा की गई। मौके पर बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा दौरान प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर विधायक ने कार्रवाई करने की बात कही। बताया बैठक में बार-बार अनुपस्थित रहने से सदन में काफी रोष है। साथ ही सरकार की जी राम जी योजना के समीक्षा दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर ...