उन्नाव, जनवरी 23 -- नवई। हसनगंज तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निकट पुलिया के पास झलोतर माइनर में गुरुवार देर रात खांदी कटने से किसानों की करीब 50 बीघा सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार सुबह जब किसान रोजाना की तरह खेतों की ओर गए, तो फसलों में भरा पानी देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर दर्जनों किसान पहुंचे और फावड़े से खांदी को बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद किसानों ने जेसीबी मंगवाई और आपसी सहयोग से खांदी को अस्थायी रूप से बंद किया, तब जाकर खेतों में पानी का बहाव रुका। किसानों में शोभित, प्रमोद, राम नरेश, फत्ती, अंकुश, रामपाल और बन्ना ने नहर विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि झलोतर माइनर की सफाई सही ढंग से नहीं की गई, जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंचता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.