हसनगंज थाने में अवैध हिरासत और 14 लाख के जेवर लूट के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त
उन्नाव, अगस्त 30 -- उन्नाव। उन्नाव के हसनगंज थाने में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने और करीब 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी व अन्य सामान लूटने के आरोप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्नाव के एसपी को व्यक्तिगत रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हसनगंज थाने की 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक व विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामले में याचिकाकर्ता राम कुमार की ओर से क्रिमिनल मिसलेनियस रिट याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि हसनगंज थाना पुलिस ने उन्हें 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अवैध रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.