लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता।हसनगंज थाने के सामने दबंगों ने युवक को रोककर गालियां दीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश कर रही है।बलिया के मनियर निवासी रिशु जायसवाल ने बताया कि बीते 25 मार्च को अपने मित्र सत्यम प्रताप के साथ हसनगंज थाने के सामने खड़ा था। इसी दौरान आलोक कुमार मिश्रा, मनमोहन शुक्ला उर्फ जतिन, राघव सिंह उर्फ प्रियांशू और अलख मिश्रा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने मौके पर उसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है। आरोपी फोन पर भी लगातार धमकी दे रहे हैं। जिससे वह काफी परेशान है। रिशु जायसवाल ने बताया कि घटना का वीडियो उसके पास मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.