मुंगेर, मई 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के पश्चिम अजीमगंज में राष्ट्रीय जनता दल को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, मजबूत और गतिशील बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता ईशु यादव ने की। बैठक में पार्टी के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नवीन यादव मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमालपुर नगर अध्यक्ष बमबम यादव और जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष कौशर फैयाज ने भाग लिया। बैठक में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के वंचितों, शोषितों और युवाओं की आवाज है। यह भ...