मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर का ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र प्राचीन काली मंदिर बीते कई वर्षों से अवैध अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मंदिर की बहुमूल्य जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बार पहल हुई, जांच भी हुई, नोटिस भी जारी हुए, लेकिन अब तक जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया जा सका है। इस कारण स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है और वे शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में मंदिर के पुजारी मायानंद राज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर की कुल 1 बीघा 19 कट्ठा 14 धुर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला लंबे समय से चला आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि, स्वयं कई अतिक्रमणकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन दिए गए, इसके बावजूद प्रशासन जमीन खाली कराने में अब तक...