हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में पहली बार हुआ सफल सिजेरियन, लोगों
मुंगेर, मई 22 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में गुरुवार को पहली बार सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दरअसल, पिछले कई वर्षों से अनुमंडल अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा नहीं थी। संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में गंभीर प्रसव केस को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता था।इससे मरीजों को समय और पैसे दोनों की बर्बादी झेलनी पड़ती थी। कई बार रास्ते में ही जच्चा-बच्चा की स्थिति गंभीर हो जाती थी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के बाद यह सफलता मिली है। पहली बार अस्पताल में सिजेरियन होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.