वाराणसी, फरवरी 19 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। हवेलिया चौराहा स्थित ज्वेलरी की दुकान में मंगलवार रात करीब 12.30 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। दुकान के ऊपर सर्राफ समेत परिवार के चार सदस्य फंस गए। पुलिस ने पड़ोसी की छत से सीढ़ी लगाकर सभी की जान बचाई। आग में लाखों के गहने और सामान नष्ट हो गए। संजय वर्मा की ज्वेलरी की दुकान हवेलिया चौराहा पर है। ऊपर संजय वर्मा, पत्नी मेनका, पुत्र श्रेष्ठ और पुत्री प्रिंजल के साथ रहते हैं। नीचे उतरकर बाहर निकलने का रास्ता दुकान से ही है। मंगलवार देर रात शॉट सर्किट से दुकान में आग लग गई। ऊपर संजय वर्मा और उनका परिवार फंस गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, आशापुर चौकी प्रभारी मीनू सिंह फोर्स के साथ पहुंचीं और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने पहले परिवार को बचाने की जुगत लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.