लखनऊ। रामेन्द्र प्रताप सिंह, जून 26 -- UP BJP New Team : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह हवा से नहीं टपके हैं बल्कि इसके पीछे नीरज सिंह की कड़ी मेहनत है। 24 साल से पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के बल पर आज नीरज सिंह हैदरगढ़ से यूपी बीजेपी तक पहुंच गए हैं। लम्बे समय से बिना किसी पद के राजधानी में सक्रिय रहे देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र डॉ. नीरज सिंह के समर्पण भाव को देखकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाह उन तक पहुंच ही गईं। प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में न सिर्फ उनका नाम शामिल हुआ, बल्कि प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है। नीरज सिंह को पार्टी में पहली बार किसी पद पर जगह मिलने से उनके समर्थकों में बहुत हर्ष और उत्साह है। सूची जारी होते ही समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर...