भदोही, जून 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शुक्रवार की सुबह पुरवा हवा संग हल्की बारिश से तापमान में थोड़ा गिरावट जरूर आया है। लेकिन चिलचिलाती धूप और गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह चली ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी तो दोपहर में तपति धूप से लोग घर में कैद हुए तो बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदला तो 42 से तापमान गिरकर 39 पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तपति धूप से दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप व गर्म हवा की थपेड़ों में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बेहाल नजर आए। अस्पतालों में संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो आसमान में मेघ का दस्तक होने से तापम...