मधेपुरा, मार्च 29 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आयी तेज हवा और बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों की क्षति से किसान चिंतित हैं। दलहन और तिलहन फसलों के अलावा गेहूं और मक्के की फसलों को भी काफी क्षति हुई है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं और मक्के के पौधे खेतों में गिर गए। इससे उपज में काफी कमी आने की आशंका है। तेज हवा के कारण गेहूं के पौधों गिरने से उपज में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आने की आशंका जतायी जा रही है। प्राकृतिक आपदा से इलाके के किसान परेशान हैं। दलहन और तिलहन फसलों को काफी क्षति हुई है। बारिश के कारण जल जमाव होने से कटनी एवं दौनी भी प्रभावित हुई है। आंधी व वर्षा से मक्के की फसल को सबसे अधिक नुक्सान पहुंचा है। किसान बीरेंद्र कुमार यादव, सुमन यादव, पिंटू यादव, गुड्डू यादव, ललन यादव आदि ने बत...