बस्ती, मई 1 -- बस्ती। तेज हवा व हल्की बरसात के बाद विद्युत उपकेंद्र अमहट को आने वाली 33 केवी लाइन गुरुवार देर रात ब्रेकडाउन में चली गई। इसके बाद इस उपकेंद्र से जुड़े छह फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े 20 हजार से ज्यादा घर पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। शुक्रवार सुबह 33 केवी लाइन का फॉल्ट खोजकर आपूर्ति को बहाल किया गया। गुरुवार रात 12:30 बजे के बाद शुरू हुई हल्की बारिश व तेज हवा के बाद शहर के वीआईपी समझे जाने वाले सिविल लाइन, गांधी नगर, आवास विकास, कचहरी सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- तेज हवा से ठप रही बिजली, 14 घंटे बाद बहाल बिजली कर्मियों का कहना था कि 33 केवी लाइन में कहीं फॉल्ट आ गया था। इसके बाद फॉल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग शुरू हुई। देर रात दो बजे के बाद दो बार आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.