शामली, मई 30 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी कादरगढ़ मार्ग पुलिस चौकी के निकट हवा में गिरा लोक निर्माण विभाग का साईन बोर्ड दो महिने बाद भी अपनी जगह नही लग सका। बोर्ड नही लगने से जानकारी का हो रहा आभाव । मार्ग की पहचान होने पर भी परेशानी। चरथावल थाना भवन मार्ग से कादरगड पुलिस चौकी के निकट हसनपुर लुहारी होते हुए बाईपास मार्ग जलालाबाद दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जुडता है । जहाँ मार्ग पर कादरगड पुलिस चौकी निकट लोक निर्माण विभाग का जानकारी के लिए साईन बोर्ड लगा हुआ था। लोक निर्माण विभाग के साईन बोर्ड पर हसनपुर लुहारी व जलालाबाद की दूरी की जानकारी भी लिखी थी। जिस से मार्ग पर पडने वाले गांव व कस्बे की बाहर से आने वाले व्यक्ति को जानकारी हो जाती थी। लगभग दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग का ये साईन बोर्ड तेज हवा मे टूटकर निचे गिर गया था। जिसके बाद...