बांदा, जून 5 -- बांदा। शहर में हाईवे व नदी के किनारे फेंका जा रहा सैकड़ों टन कचरा हवा में जहर घोल रहा है। यह पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। नगर पालिका ने वर्ष ग्राम सभा हटेटी पुरवा में 1.4 हेक्टेयर की भूमि चयनित करने के बाद शासन की ओर से इस प्रोजेक्ट कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित हुआ। यह एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गया था, पर आज तक चालू नहीं हो सका। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण हर रोज निकलने वाला करीब 60 टन कचरा सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...