वाशिंगटन, जनवरी 21 -- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में मंगलवार रात अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद वाशिंगटन के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर वापस उतारना पड़ा। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पुष्टि करते हुए कहा कि विमान में 'मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या' आ गई थी जिसके चलते एहतियातन यह फैसला लिया गया। विमान में मौजूद एक रिपोर्टर के मुताबिक, उड़ान के तुरंत बाद प्रेस केबिन की लाइट कुछ देर के लिए चली गई थी, हालांकि उस समय कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद पत्रकारों को सूचित किया गया कि विमान लौट रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दूसरे यानी बैकअप विमान- एयर फोर्स C-32 से अपनी यात्रा जारी रखी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.