हवा में उड़े बैनर ने ठप की बिजली, फॉल्ट से दिनभर तड़पे शहरी
उन्नाव, जून 24 -- उन्नाव, संवाददाता। बिजली के खंभों और लाइनों को मुफ्त के विज्ञापन बोर्ड की तरह इस्तेमाल करने की लापरवाही अब शहरवासियों पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार अलसुबह चली तेज हवा में उड़कर एक यूनीपोल बैनर सीधे 132 केवी विद्युत लाइन पर जा गिरा, जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सदर विधायक आवास के सामने एलटी लाइन शॉर्ट हो गई और करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में सुबह के वक्त करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। पानी संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ी तो नगर पालिका को टैंकर भेजकर जलापूर्ति करानी पड़ी। उधर शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड, तार टूटने और फेज उड़ने से दिनभर बिजली आंख-मिचौली खेलती रही। यह भी पढ़ें- नाका में बिजली खंभे पर भड़की भीषण आग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.