नई दिल्ली, मई 25 -- जाको राखे साइयां, मारि सकै ना कोय। यानी जिसकी रक्षा खुद ऊपर वाला करता है, उसे मार पाना असंभव है। यह दोहा आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने असल जिंदगी में इसे सच होते हुए देखा है? हाल ही में ऑस्ट्रिया के आसमानों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इस दोहे को पूरी तरह साबित करता है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आल्प्स की खूबसूरत पहाड़ियों के ऊपर उड़ान भर रही एक महिला पैराग्लाइडर अचानक एक छोटे विमान से टकरा गई। इस टक्कर में पैराग्लाइडर का पैराशूट दो टुकड़ों में फट गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह दिल दहला देने वाला वाकया उत्तरी ऑस्ट्रिया के मशहूर पैराग्लाइडिंग स्पॉट 'श्मिटनहोहे पर्वत' के पास बीते शनिवार को हु...