इंदौर, अक्टूबर 17 -- मुंबई से इंदौर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में बैठे 195 यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं जब इंदौर एयरपोर्ट पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने विमान की लैंडिंग को चुनौतीपूर्ण बना दिया। फ्लाइट को उतारने के लिए पायलट ने तीन बार कोशिश की, लेकिन हवा की गति और दिशा अनुकूल नहीं होने के कारण हर प्रयास नाकाम रहा। विमान के बार-बार रनवे के करीब आने और फिर ऊपर उठ जाने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई। आखिरकार सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को भोपाल डायवर्ट करने का फैसला लिया। भोपाल पहुंचने के बाद भी विमान की लैंडिंग पहली कोशिश में नहीं हो सकी। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना हुई। निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे की देरी के बाद इंदौर में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई, जिसके बाद...