भभुआ, मार्च 28 -- वर्षा के पानी से सब्जी की फसल को लाभ, गेहूं-चना की कटनी प्रभावित देर से चना की बुआई होनेवाली फसल के नोना झड़े, कीट लगने की आशंका आम के टिकोले गिरने से उत्पादन और आमदनी में आ सकती है कमी ग्राफिक्स 1.4 लाख हेक्टेयर भूमि में कैमूर जिले के किसानों ने की है गेहूं की बुआई 20 हजार हेक्टेयर में किसानों ने की है दलहन और तेलहन फसल की खेती 3.60 एमएम बारिश कैमूर जिले में हुई है (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में शुक्रवार रात तेज चमक और गरज के साथ हुई बारिश से जहां रबी फसल को आंशिक क्षति होने की संभावना है, वहीं सब्जी की फसल को लाभ हुआ है। तेज हवा के कारण खलिहानों में रखे गए मटर, सरसो व दलहन-तेलहन के बोझे बिखर गए और हवा के साथ दूर चले गए। खेतों में खड़े गेहूं के पौधे जमीन पर गिर गए। आम के टिकोले के भी गिरनी की ...