हवा चेक करते समय वाहन की ट्रक्कर से डीसीएम ड्राइवर की मौत
उन्नाव, अगस्त 11 -- औरास, संवाददाता। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम खड़ी कर टायर की हवा चेक करते समय आए तेज रफ्तार वाहन ने ड्राइवर को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉच्र्युरी भेजा। जनपद बहराइच में काजीपुरा उत्तरी चौकी बशीरगंज मोहल्ला के रहनेवाले 50 वर्षीय चालक कलीम पुत्र नादिर अपने साथी महेंद्र कुमार शर्मा के साथ डीसीएम में आलू लादकर इटावा से एक्सप्रेस-वे के रास्ते से बहराइच जा रहे थे। सोमवार देर रात औरास थानाक्षेत्र में कोइर्लियाखेड़ा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डीसीएम को साइड में खड़ाकर टायर की हवा चेक करने लगे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने साइड डीसीएम चालक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडाकर्मियों ने एम्बुलेंस से सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.