गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवददाता। मौसम और तेज हवा की मेहरबानी से शनिवार को प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ। 22 दिन बाद गाजियाबाद का एक्यूआई 300 से नीचे आया और यह 299 रहा। हालांकि, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी से बाहर रही। एक सप्ताह से मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है। दो दिन से हवा की रफ्तार भी बढ़ी है और यह आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसका वायु गुणवत्ता पर असर दिखा और एक्यूआई 300 से नीचे आ गया। इसके बाद भी इसमें सुधार जारी रहा। ऐसे में रविवार को भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था। हवा चलने के साथ तेज धूप भी खिली थी। अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम भी करीब एक डिग्री बढ़कर 11.9 डिग्री रहा। लोनी का एक्यूआई 400 से नीचे रहा। यूपीपीसीबी के क्षेत्र...