मधेपुरा, मार्च 13 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । बुधवार की रात मध्यम हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह गेंहू की फसल प्रभावित हुई है। गेंहू की फसल गिरने से किसान को उपज में कमी होने की चिंता सताने लगी है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में जगह-जगह बारिश व हवा के कारण गेंहू की फसल आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। बारिश होने से मक्का गेंहू सहित साग सब्जी वाले किसानो को पटवन के लिए राहत मिली है। किसानो का मानना है कि बारिश होने से नुकसान कम लाभ ज्यादा हुआ है। भेलाही के किसान रामकुमार यादव, दीपक यादव, ईटहरी के किसान गुणानंद साह, हरिपुर कला के किसान नवीन यादव, सिंगयान के किसान विवेकानंद यादव, जोरगामा के किसान सुजीत यादव ने बताया कि छिटपुट जगहो पर गेंहू की फसल गिर गया है, जिस कारण उपज में कमी आएगी। वही पके हुए गें...